गिद्धौर सेंट्रल स्कूल द्वारा संचालित मां शारदे एकेडमी सेवा से छात्र छात्राओं को परिभ्रमण के लिए जमुई के प्रसिद्ध महावीर वाटिका चकाई एवं झारखंड राज्य के देवघर स्थित नंदन पहाड़ ले जाया गया। इस दौरान शिक्षकों द्वारा मंगलवार की शाम 4:00 बजे तक पर्यटक स्थल के चारों ओर बच्चों को घुमाया गया और भौगोलिक स्थिति से अवगत कराते हुए ऐतिहासिक जानकारी भी दी गई।