सोनीपत: हरियाणा में 25 साल के लिए बिजली वितरण प्राइवेट कंपनी को, किसान और व्यापारी सशंकित
हरियाणा में बिजली वितरण का बड़ा फैसला – इलेवन पावर को 25 साल का लाइसेंस मिला, 8.3 लाख परिवारों की बिजली प्राइवेट कंपनी के हाथ। किसान नेता रत्तन मान ने इसे बड़ा विश्वासघात बताया, महंगी बिजली और सब्सिडी खत्म होने की आशंका जताई। किसान-व्यापारी एकजुट हो आंदोलन की तैयारी में।