ब्यौहारी: पपौंध थाने में शांति समिति बैठक का हुआ आयोजन, उप निरीक्षक की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
आगामी त्यौहारों को देखते हुए जिले भर के थानों में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया जा रहा है,इसी क्रम में पपौंध थाने में शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उप निरीक्षक सुरेश प्रसाद के द्वारा की गई , जिसमें गणमन नागरिक व सभी समुदाय के लोग पहुंचे, बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की पुलिस के द्वारा अपील की गई है।