पिपरिया: पिपरिया थाने की पुलिस ने बसौना गांव से कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर लखीसराय कोर्ट में पेश किया
पिपरिया थाना की पुलिस ने बसौना गांव में छापेमारी कर एक कुर्की वारंटी को गिरफ्तार किया है जिसे शुक्रवार अपराह्न 2 बजे पिपरिया थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने बताया कि मामले में पुलिस ने दियारा पिपरिया गांव के रहने वाले युगेश्वर सिंह के पुत्र महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है. वह बसौना गांव में रहने लगा है.