बलिया: फेफना थाने की पुलिस ने अपहरण के मामले में आरोपी को चितबडागांव मोड़ से किया गिरफ्तार
Ballia, Ballia | May 18, 2026 फेफना थाने की पुलिस ने अपहरण के मामले में एक आरोपी को सोमवार की सुबह नरहीं चितबडागांव मोड़ से सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम गणेश यादव पुत्र जयराम यादव निवासी ग्राम कंझरूआ, पिपरी थाना डुमराव जनपद बक्सर है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।