बदायूं: बदायूं के मदर एथिना स्कूल में त्रिदिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ हुआ
Budaun, Budaun | May 19, 2026 बदायूं के मदर एथीना स्कूल में मंगलवार साढ़े बारह बजे के आसपास एक त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले दिन स्काउट–गाइड को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के उपाय, सीमित संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीने की कला, राष्ट्रध्वज को सम्मानपूर्वक फहराने के नियम, स्काउट आंदोलन की प्रतिज्ञा व नियमों की जानकारी दी गई।