घोसी: परियामा में एमएलसी शशि यादव ने दबंगों की पिटाई से घायल दलित महिला से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली
जहानाबाद के मोदनगंज प्रखंड के परियावां गांव में दबंगों की पिटाई से घायल दलित महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर विधान परिषद सदस्य शशि यादव शनिवार को सदर अस्पताल पहुंचीं और पीड़िता व उसके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया तथा मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।