बनमनखी: 40 हजार रुपये लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
जानकीनगर थाना क्षेत्र के चांदपुर भंगहा पंचायत स्थित जगदीशपुर और ठाकुरपट्टी के बीच पुलिया के समीप 30 जनवरी 2026 को हुए 40 हजार रुपये लूटकांड के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जानकीनगर थाना क्षेत्र की नौलखी पंचायत निवासी नीतीश कुमार यादव के रूप में