बरेली: बरेली में शराब माफिया पर बड़ा प्रहार, 5 सदस्यीय गैंग का माफिया चिन्हिकरण, करोड़ों की संपत्ति की होगी जांच
बरेली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बारादरी थाना क्षेत्र में सक्रिय एक संगठित गिरोह को माफिया घोषित किया है। पुलिस ने मनोज कुमार जायसवाल और उसके चार साथियों को जनपद स्तरीय शराब तस्कर माफिया के रूप में चिन्हित किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह लंबे समय से अवैध शराब तस्करी कर आर्थिक लाभ अर्जित कर रहा था। गिरोह के सरगना।