बिजनौर: बिजनौर में गुरुवार को आए आंधी-तूफान से हुआ भारी नुकसान
Bijnor, Bijnor | May 1, 2026 बिजनौर जिले में गुरुवार को देर शाम 6:00 बजे अचानक आयें आंधी तूफान ने भारी नुकसान किया है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पेड़ उखड़ने से लेकर मकान दुकान पूरी तरह से धराशाई हो गए हैं। शुक्रवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार नजीबाबाद क्षेत्र में एक बारात घर का टीन सैड हवा में उड़ गया हालांकि जिले में तूफान से एक युवक की मौत हुई है।