शुजालपुर: साइबर फ्रॉड पर पुलिस का 'ऑपरेशन वज्र', 36 खातों पर कार्रवाई कर ₹2.23 लाख रोके
जिले में ऑपरेशन वज्र के तहत साइबर अपराधों पर कार्रवाई जारी है। थाना शुजालपुर मंडी क्षेत्र के फरियादी बृजमोहन के साथ 1 मई को 2 लाख 93 हजार रुपए का साइबर फ्रॉड हुआ। घटना के बाद बृजमोहन ने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही साइबर सेल शाजापुर ने त्वरित कार्रवाई की।अलग-अलग राज्यों के 36 बैंक खातों की पहचान की गई। इन्हीं खातों में ठगी की रक।