हरिहरगंज: सुविधा शुल्क वसूली के खिलाफ टेंपो चालकों का प्रदर्शन, हरिहरगंज नगर पंचायत कार्यालय पर जताया विरोध
हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में टेंपो व टोटो चालकों ने शुक्रवार के दोपहर 2:00 बजे वाहन पड़ाव शुल्क के विरोध में नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया। चालकों का आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा प्रति वाहन प्रतिदिन 20 रुपये शुल्क वसूला जा रहा है। जबकि अब तक टेंपो स्टैंड निर्धारित नहीं किया गया है और न ही चालकों व यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं नहीं है।