धौलपुर: प्रेम प्रसंग के चलते युवक टॉवर पर चढ़ा, मचा हंगामा, पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे, समझाइश का दौर जारी
बसेड़ी क्षेत्र में पंचायत समिति परिसर स्थित सांख्यिकी विभाग के टॉवर पर एक युवक चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक प्रेम प्रसंग के चलते टॉवर पर चढ़ा है। युवक टॉवर पर चढ़कर हंगामा करने लगा, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार बसेड़ी निवासी युवक अचानक टॉवर पर चढ़ गया और काफी देर तक हंगामा करता रहा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस