नवाबगंज: बाराबंकी शोएब हत्याकांड में पुलिस ने लखनऊ से 3 लड़कों को उठाया, बाराबंकी में होगा सुपुर्द-ए-खाक
बाराबंकी में माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी हिस्ट्रीशीटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की शुक्रवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह 50 साल का था। जब वह कार से लखनऊ से बाराबंकी जा रहा था। देर शाम शोएब का पोस्टमॉर्टम हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसके शरीर पर 4 गोलियां लगी हैं। शोएब की कार में 5 गोलियां लगी हैं।