हाथरस: कोतवाली चंदपा पर पंजीकृत नाबालिक से जातिसूचक शब्द कहते हुए छेड़छाड़ के आरोपी को कठोर कारावास व अर्थदंड की सजा
अवगत कराना है कि जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली पर वर्ष 2021 में नाबालिक से जाति सूचक शब्द कहते हुए छेड़छाड़ के मामले में प्रेम शंकर उर्फ प्रेमचंद पुत्र चंद्रपाल निवासी गुमानपुर चंदपा जनपद हाथरस के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गई तथा आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया।