बरेली: थाना शेरगढ़ के गांव कुड़का के ई. रिक्शा चालक की लापरवाही से एक युवक घायल, एसएसपी से शिकायत
बरेली। थाना शेरगढ़ के गांव नगरिया सोवरानी के युवक ने एसएसपी शिकायती पत्र में बताया कि उसका भाई सचिन कुमार 22 अप्रैल को शाम चार बजे ई.रिक्शा से घर लौट रहा था। तभी तेजी व लापरवाही के साथ थाना शेरगढ़ के गांव कुड़का का रहने वाला गोविंद ई. रिक्शा चला रहा था। जिसने एक खड़ी अल्टो कार में टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई सचिन कुमार घायल हो गया।