रूड़की: सोलानी पार्क के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को मारी टक्कर,बाइक सवार की मौके पर हुई मौत
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के सोलानी पार्क के पास बीती रात किसी अज्ञात वाहन ने हरजोली जट गांव निवासी रमेश नाम के बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रमेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। जहां पर आज रमेश के परिजन भी पहुंच गए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।