रूड़की: आईआईटी रुड़की के पास आपस में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाली चार महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आईआईटी रुड़की के पास आपस में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाली चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि चार महिलाओं के द्वारा आपस में लड़ाई झगड़ा किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।