सोहागपुर: नगर के एक निजी होटल में चित्रगुप्त प्रकट उत्सव की तैयारियों को लेकर कायस्थ महासभा की बैठक सम्पन्न हुई
नगर के निजी होटल में सोमवार की देर शाम को कायस्थ महासभा शहडोल द्वारा आगामी 23 अप्रैल को आयोजित होने वाले चित्रगुप्त प्रकट उत्सव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष सुनील खरे, सचिव कृष्णकांत श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष दिलीप खरे उपस्थित रहे।