भोरे: चकरवा खास मंदिर के पास एक अधेड़ से मारपीट और छिनतई का आरोप, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
भोरे थाना क्षेत्र के चकरवा खास गांव में एक मंदिर के पास बाइक सवार हमलावरों द्वारा एक अधेड़ पर जानलेवा हमला करने का लूटपाट का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित रघुनाथ कोहार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप है कि रघुनाथ कोहार अपने दरवाजे पर बैठे थे तभी उनके घर के बगल में स्थित मंदिर के पास तीन चार बाइक आकर रुकी।