ऊंचाहार: छतौना मरियानी स्थित एस एस विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रबंधन ने 100 मेधावी छात्रों को बांटी साइकल
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के छतौना मरियानी स्थित श्याम सुंदर विद्यापीठ इंटर कालेज में मंगलवार की दोपहर, विद्यालय प्रबंधन द्वारा 100 छात्रों को निशुल्क साइकल वितरण किया गया, ग्रामीण क्षेत्र के असहाय, निर्धन परिवार के मेधावी छात्र छात्राओं को निशुल्क साइकल वितरण कर प्रबंधन ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।प्रबंधक सर्वेश सिंह चौहान द्वारा साइकिल वितरण किया गया है।