ऋषिकेश: गोवा बीच पर नोएडा से आए तीन युवक गंगा नदी में नहा रहे थे, एक को बचाया गया, एक बहा, एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी
फिर हुई गोवा बीच पर घटना। नोएडा से तीन युवक घूमने के लिए आए थे।गोवा बीच पर गंगा नदी में नहा रहे थे। इस दौरान दो युवक बहने लगे। एक को बगल में जा रही राफ्ट ने बचाया तो दूसरा पिंटू शर्मा नामक युवक बह गया। एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी।