सिमडेगा: सिमडेगा के सेवई में जिला परिषद मद से बनने वाले बीपीएचयू भवन निर्माण कार्य का किया गया शिलान्यास
सिमडेगा के सेवई में गुरुवार को 1:00 बजे जिला परिषद निधि से बनने वाले बेसिक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जहां पर अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग एवं जीप सदस्य शांति बाला केरकेट्टा के द्वारा विधिवत पूजा करने के साथ आधारशिला रखी। बताया गया कि स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया है।