गभाना: चंडौस थाने में मोहर्रम को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक, एसडीएम व सीओ ने दिए जरूरी निर्देश
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए चंडौस थाना परिसर में बुधवार शाम को पांच बजे शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम हरिश्चंद्र और सीओ महेश कुमार ने की, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, ग्राम प्रधानों और मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया।