शाहजहांपुर के जलालाबाद कस्बे में रविवार देर रात सरैया मोड़ के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक अन्य युवक को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही थाना जलालाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया