सुसनेर: सालरिया में नारकोटिक्स विभाग ने संदिग्ध पिकअप वाहन पकड़ा, बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ मिलने की आशंका
सुसनेर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 10 बजे के लगभग नारकोटिक्स विभाग की टीम ने सालरिया के पास एक संदिग्ध वाहन का पीछा कर उसे रोकने की कार्रवाई की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पीछा करने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना है कि वाहन से बड़ी मात्रा में संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद होने की आशंका है।