मथुरा: मथुरा में नाली के विवाद में खूनी खेल, पशु चिकित्सक की पीट-पीटकर हत्या, भाई अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग
बलदेव थाना क्षेत्र के छोली गांव स्थित दाऊदाम कॉलोनी की है। यहाँ के निवासी पशु चिकित्सक तेजपाल सिंह का अपने पड़ोसियों से नाली के पानी को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे यही विवाद फिर से गरमा गया। देखते ही देखते दूसरे पक्ष के लोगों ने आव देखा न ताव और तेजपाल सिंह पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और पीट पीट कर हत्या कर दी