गुरुवार को नर्मदापुरम नगर पालिका परिषद जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने आम जनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना एवं उनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले शहीद नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।