उचकागांव: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों के लिए मसीहा बने एआईएमआईएम नेता अनस सलाम, निजी फंड से कराई मरम्मत
उचकागांव प्रखंड के श्यामपुर-आसंदपुर मार्ग पर जलजमाव और कीचड़ से परेशान ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के युवा नेता अनस सलाम ने एक सराहनीय पहल की है। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण यह मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले करीब 15 से 20 गांवों के लोगों का आवागमन पूरी तरह ठप होने की