सांगानेर: जयपुर के कालवाड़ थाना इलाके में भंभौरी गांव के सरकारी स्कूल में चोरी, बीती रात चोरों ने सामान पर किया हाथ साफ
जयपुर के कालवाड़ थाना क्षेत्र के भंभौरी गांव स्थित एक सरकारी स्कूल में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर स्कूल परिसर में घुसकर वहां रखे सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। घटना का पता योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे स्कूल स्टाफ को चला। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कालवाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।