खिलचीपुर: वारंट तामील करने पहुंचे पुलिसकर्मी से मारपीट, वर्दी फाड़ी, तलवार से धमकाया, मोबाइल छीना, दंपती गिरफ्तार
भोजपुर थाना क्षेत्र के दंड गांव में वारंट तामील करने गए एक प्रधान आरक्षक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शुक्रवार की शाम 7 बजे के लगभग मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि आरोप है कि दंपती ने पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी, तलवार दिखाकर धमकाया, मोबाइल छीन लिया और कोर्ट का समन भी फाड़ दिया। घटना के बाद चार थानों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर दोनों आरोपियों