कटनी ग्रामीण: समाज की सहभागिता से आत्मनिर्भर बनेगी जमुनिया की गोपाल गौशाला, वृक्षारोपण के साथ नवग्रह एवं नक्षत्र वाटिका की पहल
ग्राम पंचायत जमुनिया स्थित गोपाल गौशाला का संचालन इस पूर्णिमा से महिला सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। गौशाला को आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाने के साथ-साथ इसे केवल सरकारी व्यवस्था तक सीमित न रखकर समाज की सहभागिता से संचालित करने का उद्देश्य रखा गया है। इसी सोच के तहत समाज के विभिन्न वर्गों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों को भी इस अभियान से जोड़ा जा रहा है।