मुरैना नगर: केशव कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश,जिला अस्पताल से गंभीर हालत में किया ग्वालियर रेफर।
मुरैना शहर की केशव कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय विकेश पत्नी यतेंद्र ने आज दोपहर अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।