हुज़ूर: मोहर्रम पर मातमी जुलूस शुरू, युवाओं की टी-शर्ट पर दिखी खामेनेई की तस्वीर
Huzur, Bhopal | Jun 26, 2026 भोपाल में शुक्रवार को मोहर्रम पर मातमी जुलूस शुरू होगए हैं। करबला की शहादत की याद में निकाले जा रहे इन जुलूसों में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हो रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से ताजिए, बुर्राक, सवारियां औरइस्लामी परचम के साथ जुलूस रवाना हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्थाको देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने पुराने शहर में विशेष इंतजाम किए हैं।