हरदोई: शहर कांग्रेस अध्यक्ष बोले-नीट पेपर लीक एवं शिक्षा व्यवस्था की विफलता पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें
Hardoi, Hardoi | Jun 23, 2026 शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने प्रेस वार्ता कर देश की शिक्षा व्यवस्था, लगातार हो रहे पेपर लीक और नीट परीक्षा में हुई गंभीर अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की।