बख्तियारपुर: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बख्तियारपुर की मेडिकल दुकानें रहीं बंद, मरीज परेशान
ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी के विरोध में बुधवार को बख्तियारपुर की छोटी बड़ी सभी मेडिकल दुकानें बंद रहीं। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर हुई इस बंदी का असर मरीजों पर साफ देखने को मिला। लोग सुबह से दवा की पर्ची लेकर घूमते रहे, लेकिन सभी दुकानें बंद मिलीं। दवा व्यवसायी राजकुमार राजू का कहना है कि ऑनलाइन कंपनियां भारी छूट देकर