हुज़ूर: भोपाल वन विहार की अकेली व्हाइट टाइग्रेस की मौत, 2 दिन से नहीं खा रही थी खाना
Huzur, Bhopal | Sep 19, 2024 भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क की एकमात्र सफेद बाधिन अब नहीं रही। 15 साल की टाइग्रेस रिद्धि की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। 2 दिन से खाना भी नहीं खा रही थी।आज उसकी मौत हो गई। 4 साल की उम्र में रिद्धि को इंदौर के जू से वन विहार में 28दिसंबर 2013 में लाया गया था। तब से वह वन विहार में टूरिस्ट्स के लिए आकर्षण का केंद्र थीं।