झालरापाटन: झालावाड़ में आदिवासी समुदाय ने जनगणना में अलग कॉलम की मांग की, ऐतिहासिक पहचान और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिया हवाला
झालावाड़ में आदिवासी समाज के लोगों ने आदिवासी कांग्रेस के बैनर तले गुरुवार दोपहर 3:00 बजे जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें समुदाय के लिए जनगणना में एक पृथक कॉलम की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि भारत का आदिवासी आदिमजाति समुदाय, जिसे ट्राइब या आदिवासी जैसे नामों से जाना जाता है, की सभी धर्मों से अलग अपनी सांस्कृतिक पहचान है।