सदर: प्रयागराज: अधिवक्ता सुरक्षा के लिए नया संगठन बनाएंगे अभिषेक राय, कचहरी की बदहाली पर जताई चिंता
Sadar, Allahabad | May 22, 2026
जिला अधिवक्ता संघ के कार्यकारिणी प्रत्याशी अभिषेक राय (सूर्या) ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ताओं ने उनका समर्थन किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वकीलों की सुरक्षा और कचहरी परिसर की बदहाली को बड़ा मुद्दा है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने वकीलों के लिए विशेष संगठन बनाने का ऐलान किया