सिसई: भड़गाँव तेतर टोली में आदिवासी सत्य प्रकृति सरना धर्म प्रार्थना सभा का हुआ भव्य आयोजन
Sisai, Gumla | Jul 8, 2024 धर्म गुरु चितरंजन उरांव के नितृत्व मे सोमवार को आदिवासी सत्य प्रकृति सरना धर्म प्रार्थना सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन के विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य अध्यक्ष किरण बाड़ा, मानी उरांव, पांचू उरांव, मंगरा उरांव, 22 पड़हा सदस्य बिरसा उरांव , मधोश उरांव , सुकरू उरांव बुदीया उरांव, बानू उरांव , पुष्पा उरांव उपस्थित हुए।।