गरखा: गरखा पुलिस ने नामजद अभियुक्त चंदन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Garkha, Saran | Apr 5, 2026 गुप्त सूचना के आधार पर गरखा थाना पुलिस की टीम ने छापेमारी कर थाना कांड संख्या-28/25 के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गरखा थाना क्षेत्र के मैकी गांव निवासी लालबाबू सिंह के पुत्र चंदन कुमार सिंह के रूप में हुई है.पुलिस ने उसे रविवार के दोपहर करीब 2 बजे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया.