चायल: ट्रैक्टर से सेल्फ चोरी, कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने चायल सीओ से लगाई गुहार, थाने में शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
थाना क्षेत्र के मखऊपुर गांव निवासी इन्द्रजीत उर्फ अंतिम पुत्र प्रेम यादव के घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से चोर सेल्फ खोलकर ले गए। घटना के बाद पीड़ित ने बुधवार को पिपरी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने से वह नाराज है।पीड़ित ने गुरुवार को क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।