गोविंदगढ़: मूनपुर गांव से शुरू हुई ग्रामीण विकास की नई पहल: विधायक सुखवंत सिंह ने किया अभियान का शुभारंभ, 'एक पेड़ मां के नाम'
रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने गुरुवार को दोपहर बारह बजे ग्राम पंचायत मूनपुर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में भाग लेते हुए विकसित भारत ग्राम योजना के अंतर्गत "ग्राम के विकास की नई शुरुआत – हमारा गांव, हमारी योजना, हमारा विकास" अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी ग्रामीणों को दिखाया गया।