कोरबा: कोरबा में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, बिजली के खंभे पर तार धू-धू कर जले, दमकल विभाग ने पाया काबू
Korba, Korba | May 14, 2026 कोरबा शहर के आरती नगर रेलवे लाइन के पास एक विद्युत खंभे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते खंभा और उसमें बंधे तार धू-धू कर जलने लगे। आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल वाहन और विद्युत विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के लिए विद्युत प्रवाह बंद किया गया।