मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट सिमुलतला आवासीय वि0 में विभिन्न विषयों के लिए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति होगी। इसके लिए जिला शिक्षा कार्यालय में 6 जनवरी मंगलवार की सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक वॉक- इन- इंटरव्यू में इच्छुक शिक्षक/ शिक्षिका सीधे भाग ले सकेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से पत्र निर्गत कर सूचना दी गई है, जो सोमवार की शाम 4:00 सामने आई है।