बहराइच: बहराइच में बाइक खड़ी करने के विवाद में युवक को मारी गोली, आरोपी CCTV से पकड़ा गया, अवैध तमंचा बरामद
बहराइच। नगर कोतवाली क्षेत्र के खत्रीपुरा में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में युवक को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से अवैध .315 बोर तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। खत्रीपुरा स्थित शराब की दुकान के पास कानूनगोपुरा निवासी सलमान अपनी बाइक खड़ी कर रहा था। इसी बात पर विवाद हुआ था।