पूर्णिया पूर्व: सदर विधायक विजय खेमका ने वीरपुर पंचायत से गांव चलो अभियान कार्यक्रम का किया शुरुआत
पूर्णिया विधान सभा के पूर्णिया पूर्व प्रखंड के बीरपुर पंचायत से गाँव चलो अभियान की शुरुआत सदर विधायक विजय खेमका ने ग्रामीण पूरब मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क एवं गोष्टी से शुभारंभ किया | भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत शिमलगाछी टोला में जीविका दीदी के समूह के साथ बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की आजीविका योजना पर विधायक ने चर्चा किया |