पूर्णिया पूर्व: आनंद नगर मुहल्ले वासियो से शांति बनाए रखने का अपील जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने किया
शहर के आनंद नगर मुहल्ले की खाता 120 की जमीन को खाली करने कि जानकारी मिलते ही पूर्व सांसद पप्पू यादव आनंद नगर मोहल्ला पहुंचकर आम लोगों से मिले और कहा कि आप लोगों की जो जमीन है। वह आपकी खरीदी हुए और बिहार सरकार द्वारा पर्चा मिला है। जो आपका जायज है। आप लोगो को घबराने की जरूरत नही है। आपलोग अपने-अपने घरो में जमीन पर डटे रहें। किसी तरह कि अफवाह से बचे।