पूर्णिया पूर्व: दीवानगंज में अगलग्गी की घटना में दो परिवार का घर जलकर हुआ राख ,दो लाख से अधिक का संपत्ति का हुआ नुकसान
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डिमिया छतरजान पंचायत अंतर्गत दीवानगंज में अगलग्गी की घटना में मां व पुत्र दो परिवार का घर जल कर राख हो गया।घटना की जानकारी मिलते हीं मौके पर पहुँचे अग्निशमन दस्ता व ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।मौके पर पहुँचे पंचायत के मुखिया अंगद मंडल ने घटना की जानकारी मुफस्सिल पुलिस व अंचलाधिकारी को दिया।