छत्तीसगढ़ में 21 अक्टूबर को अर्बन चैलेंज फंड पर क्षेत्रीय कार्यशाला
छत्तीसगढ़ सरकार 21 अक्टूबर को नवा रायपुर में शहरी विकास, वित्तीय प्रबंधन और अधोसंरचना पर अर्बन चैलेंज फंड व अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग की क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में कार्यशाला में कई अहम समझौते होंगे, जिससे नगरीय निकायों की वित्तीय एवं संस्थागत क्षमता मजबूत होगी।